फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली, हंगामा

Wed, 29 Mar 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
 सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर बिना ठेका व्यापारियों और लोगों से स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। पैसा न देने वालों से वसूली करने वाले अभद्रता पर उतर जाते हैं। ठेले और दुकानें लगाने वालों से भी दो से पांच सौ रुपये प्रतिदिन वसूले जा रहे हैं। मंगलवार को व्यापारियों से कार खड़ी करने के लिए पैसे मांगे गए तो हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंचे शहर उत्तरी के विधायक हर्ष बाजपेयी ने नगर आयुक्त से मिलकर इसक ी शिकायत की और कार्रवाई करने को कहा। प्रभारी अफसर इस मामले में गोलमाल बात कर रहे है। जबकि हकीकत है कि वसूली नगर निगम की शह पर ही की जा रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में एमजी मार्ग का सुंदरीकरण का काम चल रहा है। सड़क के अगल-बगल पार्किंग बनाई गई है। एडीए ने करीब दस दिन पहले नगर निगम को पार्किंग का स्थान हस्तांतरित कर दिया। निगम के प्रभारी अधिकारी ने मौका देख ठेके का टेंडर तो नहीं किया लेकिन कुछ लोगों को अवैध वसूली का मौखिक आदेश दे दिया। हफ्ते भर में स्टैंड के नाम पर की वसूली के कारण झगड़े की कई घटनाएं हो चुकी हैं। तीन मामले पुलिस तक भी पहुंचे लेकिन मौके से वसूली करने वाले भाग निकले। अल्लापुर  के योगेंद्र बताते हैं कि बच्चों की किताब लेने गए थे। बाइक  खड़ी करते ही बगैर पर्ची लगाए उनसे बीस रुपये मांगे गए। रुपये देने से मना किया तो वसूली करने वाला झगड़ने लगा। पुलिस से शिकायत करने की बात पर वह भाग निकला।

मंगलवार को तो हद ही हो गई। वसूली करने वालों ने एक रजिस्टर लेकर दुकानदारों से पटरी पर खड़ी उनकी गाड़ियों के एवज में 50 रुपये मांगे। व्यापारियों के नाम और वाहन नंबर भी नोट किए गए। इसी तरह रोड पटरी पर दुकान लगाने वालों से भी हर दिन दो सौ से पांच सौ रुपये तक वसूले जा रहे हैं। बिग बाजार, एलचिको के पास भी वसूली करने वालों से लोगों की झड़प हुई। नाराज व्यापारियों ने इसकी शिकायत विधायक हर्ष बाजपेयी से की तो वह मौके पर पहुंचे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से साथ जाकर नगर आयुक्त से अवैध वसूली पर आपत्ति जताई। बताते हैं कि अभी मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका ही हुआ है। उसी ठेके की आड़ में रोड पार्किंग की वसूली की जा रही है। नगर आयुक्त शेषमणि पांडेय ने जांच कर वसूली करने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें