फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से निकला सिविल लाइंस का रामदल

Mon, 19 Oct 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 इलाहाबाद। भक्ति और उल्लास के साथ सिविल लाइंस राम लीला समिति की ओर से राम दल रविवार  को निकला। पूरा क्षेत्र बिजली की आकर्षक रोशनी से नहाया तो झांकियों को देखने के लिए सभी आतुर दिखे। पत्थर गिरिजाघर से लेकर सुभाष चौराहे के चारों ओर लगे मेले में मनोरंजन, मस्ती, उल्लास का वातावरण रहा।
विज्ञापन


सुभाष चौराहे पर लगे देवाधिदेव महादेव और श्रीराम के भव्य कटआउट और माता का दरबार लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। रामदल हाथी घोड़ा ध्वजा, लीला झांकियों के साथ हाईकोर्ट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से पूजन अर्चन केबाद निकला। जो हाईकोर्ट चौराहे से सुभाष चौराहा, सरदार पटेल मार्ग, हनुमत निकेतन होते हुए सुभाष चौराहे पहुंच समाप्त हुआ। इसके  पूर्व  सुभाष चौराहे पर भगवान राम का पूजन अर्चन एवं मेले का उद्घाटन  अध्यक्ष विनोद नंद दुबे की देखरेख में पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

रामदल के साथ समिति के सतीश अरोरा, सरदार जोगेंद्र सिंह, बलवीर कोहली, शिवशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। दल के साथ एक दर्जन चौकियां मानस के प्रसंगों की लीला करते चल रहीं थी। रामदरबार, मेघनाद वध, सीता स्वयंवर आदि प्रसंगों वाली कलात्मक चौकियां लोगों को लुभाती रहीं। सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर लोगों ने चौकियों का प्रदर्शन देखा।
विज्ञापन


सड़क के दोनों किनारे लगी चाट गुब्बारे खिलौनों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी बच्चों ने गुब्बारा चकरी, और गदा खरीदी। वहीं युवाओं की भीड़ चाट चाऊमीन के ठेलों पर दिखी। शृंगार का समान वाली दुकानों पर युवतियां खरीदी कर रही थी। झूलों पर बच्चों के साथ बड़े भी थे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट चौराहे से लेकर सुभाष चौराहे के चारों और रंगबिरंगी रोशनी देखने के लिए छोटे बच्चों के साथ लोग शाम से मेला क्षेत्र में घूमते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें