फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब तक कैंसर से मरते रहें, ओवरहेड टैंक बनवा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। कैंसर से लगातार मौतों से लोग डरे हुए हैं। शनिवार को गांव वालों ने बैठक बुलाकर हालात पर चर्चा की। प्रदूषित पानी को इसकी वजह बताते हुए मांग की कि लोगों को कैंसर से बचाने के लिए पानी की सप्लाई ओवरहेड टैंक बनवाकर की जाए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पति जुनैद अहमद ने कहा कि गांव में चार साल के भीतर 30 लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। कई लोग अब भी कैंसर की चपेट में हैं। डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जांच में साबित हो चुका है कि प्रदूषित पानी कैंसर की वजह है। गांव में हर चौथा व्यक्ति किसी न किसी रोग से पीड़ित है। जब तक बीमारी का पता चलता है, व्यक्ति मौत के मुंह में चला जाता है। भरत शर्मा ने कहा कि जल निगम ने गांव में ओवरहैड टैंक तो पांच साल पहले बनवा दिया। पाइप लाइन भी बिछा दी है लेकिन अब तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। अधिकारी लगातार हो रही मौतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। इस मौके पर मेवाराम गुप्ता, धर्मेंद्र गंगवार, तेजपाल, अफसर अहमद, कपिल गंगवार, मुजीब अहमद आदि ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने और जल निगम के अधिकारियों से पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें