पुराने नैनी पुल पर बुधवार शाम नई लाइट लगाई गई। इस दौरान शिला पट का लोकार्पण हुआ जिसपर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का पद शहर पश्चमी विधायक लिख गया। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद महापौर के निर्देश पर त्रुटि को सुधारा गया। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इसकी हर तरफ चर्चा करते देखे गए।
विज्ञापन
फिलहाल यह गलती किस स्तर पर हुई इसका पता नहीं चल सका है। कोई इसे जान बूझकर तो कोई इसे मानवीय भूल बताने में जुटा है। यह शिलापट गऊघाट के पास लगाया गया है। गलती की सूचना मिलने पर स्टीकर लगाकर उसको सही करने का प्रयास किया गया। तब तक इसका फोटो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो चुका था।