फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर भ्रमण को निकले माधव

Mon, 25 Jan 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वेणी माधव जन सेवा संस्थान की ओर से पौष पूर्णिमा रविवार को भगवान वेणी माधव की शोभायात्रा निकाली गई। पूरे रास्ते माधो सकल काम साधों के घोष से दारागंज गूंजता रहा। महामंडलेश्वर महंत ओंकार गिरि की अगुवाई में विधिविधान से पूजन अर्चन के बाद शोभायात्रा आरंभ हुई। हाथी, घोड़े, ऊंट, ध्वजा पताका के साथ माधव का रथ था। सागर से आए लोक कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति से मनमोहा। 
विज्ञापन

शोभायात्रा वेणी माधव मंदिर से आरंभ होकर निराला मार्ग, फुलवरिया रोड, कच्ची सड़क, बक्शी तिमुहानी, नागवासुकि मंदिर पहुंची। जहां पर माधव ने विश्राम किया। धकाधक चौराहे पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भगवान वेणी माधव मंदिर पहुंचकर यात्रा पूरी हुई। शाम को महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा में शामिल होने वालों में प्रो. गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल, मधु चकहा, राकेश श्रीवास्तव, किशन चौरसिया, डा. विभूति त्रिपाठी, सर्वदा तिवारी, अभिषेक, माधवराज आदि रहे। 
गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार मीरापुर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव के तीसरे दिन रविवार को डीएवी कालेज मीरापुर ग्राउंड में कीर्तन दरबार सजा रागी जत्थों ने शबद कीर्तन की प्रस्तुति से संगत को निहाल किया। भाई अमरजीत सिंह पटियाला वाले भाई बाज सिंह ने कथा, गुरु इतिहास, अरदास हुक्मनामा का श्रवण कराया। इस मौके पर अध्यक्ष जतिन्दर सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें