फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की रोशनी में डीआरएम वाराणसी के लिए जला दी सिटी स्टेशन की लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। माघ मेले से जुड़ीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम विजय कुमार पंजियार प्रयागराज पहुंचे। यहां इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण उन्होंने दिन में 3.30 बजे सूरज की रोशनी के बीच शुरू किया। निरीक्षण शुरू होेते ही डीआरएम के लिए पूरे स्टेशन परिसर की लाइट जला दी गईं। दिन के उजाले में लाइट क्यों जलाई गईं, इसके बारे में डीआरएम ने अफसरों से कुछ भी नहीं पूछा। इस दौरान उनके साथ आए अफसरों की फौज उन्हें अपने हिसाब से ही स्टेशन परिसर का निरीक्षण करवाती रही।
विज्ञापन

झूंसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए डीआरएम स्पेशल सैलून से दिन में तीन बजे के आसपास इलाहाबाद सिटी स्टेशन पहुंचे। उनके साथ वाराणसी मंडल के तमाम अफसर भी आए। स्थानीय अफसरों से कुछ देर वार्ता करने के बाद उन्होंने निरीक्षण की शुरूआत प्लेटफार्म नंबर दो से की। यहां रैंप पर चढ़कर वह कुंभ के दौरान बने फुट ओवर ब्रिज पर चढ़े। इस दौरान ट्रैक पर तमाम मवेशी भी दिखाई दिए लेकिन उन्होंने यह कहने की भी जहमत नहीं उठाई कि ट्रैक पर जानवर कैसे पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय भी गए। वहां प्रतीक्षालय के दरवाजे की जाली पूरी तरह से गायब थी। इस दौरान नई जाली लगवाने की भी बात सामने नहीं आई। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने मेले को लेकर अस्थायी प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग काउंटर, शौचालय, टी स्टाल तथा पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश जरूर दिया। इसके साथ ही यात्री प्रतीक्षालय, अनारक्षित टिकट,बुकिंग काउंटर परिसर समेत कई स्थानों पर विद्युत वायरिंग को दुरुस्त करने का भी निर्देश उन्होंने दिया। इस दौरान एडीआरएम इंफ्रा प्रवीण कुमार, सीनियर डीओएम रोहित गुप्ता, सीनियरडीईई सत्येंद्र यादव, अतुल त्रिपाठी, स्टेशन प्रबंधक नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। शाम 4.30 बजे डीआरएम और उनके साथ आए अफसर वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें