फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का निरीक्षण भी कर सकते हैं सीएम

Sat, 25 Mar 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
हाईकोर्ट के समारोह में प्रधानमंत्री और राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इनका प्रोटोकाल नहीं आया है, लेकिन डिप्टी सीएम के संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण तय माना जा रहा है। ऐसे में अफसर हड़बड़ाए हुए हैं और आपाधापी में फाइलें दुरुस्त करने, दफ्तरों में साफ-सफाई को अभियान के रूप में लिया गया है।
विज्ञापन


योगी जिस तरह से लखनऊ में हजरतगंज थाना तथा तेजाब पीड़िता को देखने के लिए शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे उससे यहां के अफसर सकते में हैं। यह डिप्टी सीएम का संसदीय क्षेत्र भी है। ऐसे में केशव प्रसाद के दो अप्रैल से पहले भी आने की संभावना है। अफसरों का कहना है कि प्रधानमंत्री का तो यहां सवा दो घंटे का कार्यक्रम है, लेकिन मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री उनके जाने के बाद भी रुक सकते हैं। इस दौरान वे विभागों तथा अन्य स्थलों का निरीक्षण कर सकते हैं। सबसे अधिक ध्यान संगम क्षेत्र पर है। वहां सफाई अभियान पर ज्यादा जोर है।

डीएम तथा अन्य अफसरों ने शुक्रवार को संगत तट की सफाई की। इसके अलावा कलेक्ट्रेट, विकास भवन समेत अन्य विभागों में भी शपथ दिलाकर सफाई अभियान की शुरुआत हुई। शहर की सफाई के अलावा फाइलें दुरुस्त की जा रही हैं। डीएम और थानों में शिकायतों के निस्तारण पर जोर है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के निरीक्षण की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें