फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Result : हाईस्कूल में वेदांत, इंटर में निष्कर्ष व सारा बने स्कूल टॉपर, विद्यालयों में जश्न का माहौल

Thu, 30 Apr 2026 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

CISCE Result : सीआईएससीई की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आईसीएसई और आईएससी के परीक्षा परिणाम में प्रयागराज के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सफल छात्रों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन
सीआईएससीई का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट जोसेफ स्कूल में खुशी मनाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईएससीई की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आईसीएसई और आईएससी के परीक्षा परिणाम में प्रयागराज के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सफल छात्रों ने खुशी मनाई। स्कूल पहुंचर प्रिंसिपल और शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने बच्चों का मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेंट जोसेफ कॉलेज (एसजेसी) के वेदांत दास ने हाईस्कूल में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रांजल पांडेय और यशार्थ प्रताप ने संयुक्त रूप से 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ। इसी तरह रिजवान रहमान और दिवित पारीक ने 98.60 अंक हासिल किया है। 

विज्ञापन


इंटर में सेंट जोसेफ कॉलेज के निष्कर्ष गुप्ता 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष पर पहुंचे। आवाह्न कुशवाहा और शुभांकर घोष ने 98.25 प्रतिशत अंक, कौस्तुभ त्रिपाठी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किया है जो एक रिकॉर्ड है। गर्ल्स हाई स्कूल (जीएचएस) की में हाईस्कूल में लक्षिता कुशवाहा ने 98.20 प्रतिशत, सारा खान ने 98.60 प्रतिशत और आराध्या राठौर ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी विद्यालय के इंटरमीडिएट परिणामों में आर्या सिंह और शरण्या श्रीवास्तव ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। छवि अमित सचदेवा और माही जायसवाल ने 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें