फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिने स्टार सुशांत की खुदकुशी से रंगकर्मी अवाक, जताया शोक 

Mon, 15 Jun 2020 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिने स्टार सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की घटना ने यहां रंगकर्मियों और अभिनय से जुड़े कलाकारों को सन्न कर दिया है। सोमवार को रंगकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


रंग संस्था बैकस्टेज के निदेशक प्रवीण शेखर ने अभिनेता सुशांत के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता का इस तरह दुनिया से विदा होना गहरी चिंता का विषय है। लोकनाट्यविद् अतुल यदुवंशी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया। रंगकर्मी डॉ अशोक कुमार शुक्ल ने सुशांत के यूं अचानक चले जाने को सिनेमा जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

कहा कि सिनेमा जगत के लिए यह बड़ा झटका है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कमाल की फिल्में दी थीं और ढेर सारे फैंस कमाए थे। उनका असामयिक निधन यह दर्शाता है कि फिल्मों की चमक -दमक वाली दुनिया में इंसान कितना अकेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें