फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में सींचपाल गिरफ्तार, विभाग को खबर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी में सींचपाल गिरफ्तार, विभाग को खबर नहीं
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से दर्ज मामले में भेजा जा चुका है जेल
अफसर बोले, लिखित जानकारी मिलने के बाद हेागी कार्रवाई
प्रयागराज। धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गए सींचपाल पर अब भी सिंचाई विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दरअसल भले ही वह जेल भेजा जा चुका हो, लेकिन विभागीय अफसरों का यही कहना है कि अब तक उसे जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

अतरसुइया के दरियाबाद निवासी सींचपाल अभिषेक श्रीवास्तव को एक दिन पहले शिवकुटी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बेलन नहर प्रखंड कोरांव में तैनात सींचपाल पर आरोप है कि अधिशासी अभियंता, प्रमुख अभियंता कार्यालय का फर्जी आदेश व खंडीय कार्यालय का फर्जी सहमति पत्र बनवाकर अधिशासी अभियंता कार्यालय में लगवाया। इसके बाद पूर्व में तैनात रहे अधिशासी अभियंता का हस्ताक्षर बनवाकर खुद को उन्नाव के लिए कार्यमुक्त कराया। इस मामले में वर्तमनान अधिशासी अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि उसके गिरफ्तार होकर जेल जाने के दूसरे दिन भी उस पर विभागीय कार्रवाई नहीं हुई। अधिशासी अभियंता सुरेश यादव काकहना है कि उन्हें पुलिस की ओर से अब तक गिरफ्तारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलते ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें