फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Day: उल्लास संग गले मिले मसीही, प्रभु यीशु के जन्म की बांटीं खुशियां, सेंटा क्लॉज ने दिए उपहार

Wed, 25 Dec 2024 06:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बच्चे सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहनकर गिरजाघर पहुंचे। गिरजाघरों के अलावा तमाम बड़े स्कूल, अस्पताल और घर लाइटों की झालरों से सजाए गए थे। मसीही समुदाय के लोग सुबह से शाम तक करीबियों, रिश्तेदारों, शिक्षकों, डॉक्टरों और छात्र-छात्राओं के घर केक लेकर पहुंचे और बधाई दी।
विज्ञापन
पत्थर गिरजाघर पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षोल्लास के साथ बुधवार को क्रिसमस मनाया गया। प्रभु यीशु के अवतरित होने के बाद गिरजाघरों में प्रेम, शांति, सेवाभाव, भाईचारा और क्षमा का संदेश दिया गया। चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं हुईं। लोग एक-दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं देते नजर आए।

बच्चे सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहनकर गिरजाघर पहुंचे। गिरजाघरों के अलावा तमाम बड़े स्कूल, अस्पताल और घर लाइटों की झालरों से सजाए गए थे। मसीही समुदाय के लोग सुबह से शाम तक करीबियों, रिश्तेदारों, शिक्षकों, डॉक्टरों और छात्र-छात्राओं के घर केक लेकर पहुंचे और बधाई दी।

विज्ञापन


सेंट जोसेफ कैथेड्रल में बिशप फादर लुईस मैस्करेंहस ने प्रार्थना कराई। ऑल सेंट कैथेड्रल चर्च पत्थर गिरजाघर, सेंट पीटर्स चर्च म्योराबाद, लाल गिरिजाघर, जमुना चर्च, काटजू रोड, चौक चर्च समेत सभी चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं हुईं। डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मॉरिस एडगर दान ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी।

विज्ञापन

पार्क रहे गुलजार, संगम किनारे भी की खूब मस्ती

क्रिसमस पर चंद्रशेखर आजाद पार्क, हाथी पार्क, भरद्वाज आश्रम पार्क और मिंटो पार्क गुलजार रहा। आसपास की खानपान की दुकानों पर भीड़ रही। संगम तट पर लोगों ने नौका विहार किया। शाम को नाजरेथ अस्पताल, पत्थर गिरजाघर में की गई सजावट को देखने के लिए लोग पहुंचे। इन सभी स्थानों पर खूब सेल्फी भी ली।

क्रिसमस मेले में उमड़ी भीड़, बच्चों ने की खूब मस्ती

सेंट जोसेफ कॉलेज मैदान पर क्रिसमस मेले में भीड़ उमड़ी। छोटे बच्चे माता-पिता, परिवार संग पहुंचे तो छात्र-छात्राओं की भीड़ ग्रुप बनाकर पहुंचती रही। सबसे ज्यादा भीड़ झूलों पर नजर आई। बड़े झूलों पर छात्राओं की टोली पहुंची तो बाउंसी पर छोटे बच्चे कूदते नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें