फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिराग पासवान ने चाचा के अस्थि कलश को संगम में किया प्रवाहित

विज्ञापन
Chirag Paswan flows the bone of the uncle into the confluence - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
चिराग पासवान ने चाचा के अस्थि कलश को संगम में किया विसर्जित
विज्ञापन

प्रयागराज। लोजपा के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान की अस्थियों को शनिवार की दोपहर संगम में विसर्जित कर दिया गया। परिजनों व पार्टी नेताओं की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के बीच अस्थि विसर्जन हुआ। इस दौरान परंपरागत रस्म निभाई गई। हफ्ते भर पहले दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हृदय गति रुकने से रामचंद्र का निधन हो गया था।
विज्ञापन

लोजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन सांसद चिराग पासवान इंडिगो की फ्लाइट से अपने चाचा का अस्थि कलश लेकर सुबह बम्हरौली हवाई अड्डा पहुंचे। उनके साथ चचेरे भाई व रामचंद्र के पुत्र प्रिंस पासवान भी थे। दोपहर करीब एक बजे वीआईपी किला घाट से स्टीमर पर अस्थि कलश रखकर बीच संगम ले जाया गया। वहां सविधि कर्मकांड के बाद नम आंखों से अस्थियां विसर्जित की गईं। इस मौके पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष मणि शंकर पांडेय, महासचिव अशरफ खान, जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, ललित चौधरी, कमला समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

Chirag Paswan flows the bone of the uncle into the confluence- फोटो : ALDCOMPACT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें