फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइना सामानों के खिलाफ गुस्सा

Tue, 18 Oct 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
चीनी सामान जलाकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेड इन चाइना के खिलाफ शहर में लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। चाइनीज आइटमों के विरोध में सोमवार को विभिन्न संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया गया। गोलपार्क अटाला में जहां एक ओर चाइनीज आइटमों को जलाकर लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया तो वहीं स्वदेशी जागरण मंच की ओर से चाइना से आने वाले सामान के विरोध में रैली निकाली गई। सामाजिक एकता परिषद की ओर से भी देर शाम कैंडल मार्च निकालकर चीन में निर्मित सामान का इस्तेमाल न करने की अपील लोगों से की गई।
विज्ञापन


भारत उदय सेवा संस्थान की ओर से अटाला स्थित गोलपार्क चौराहे के पास चाइनीज सामानों की होली जलाई गई। यहां राम प्रसाद यादव और व्यापारी नेता पप्पन जी टंडन ने लोगों को चाइनीज आइटमों का प्रयोग न करने का संकल्प दिलाया गया। कहा गया कि अगर चीन में निर्मित सामान प्रतिबंधित कर दिए जाए तो वहां का आर्थिक ढांचा चरमरा जाएगा। इस दौरान मो. इब्राहिम आला बाला, आफताब आलम, मो. उस्मान, उमर, वारिस, वासिद, साजिद आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में स्वदेशी जागरण मंच के सदस्यों ने चाइनीज सामानों की बिक्री के विरोध में रैली निकाली। मंच के संयोजन कैप्टन मुकेश सिंह के नेतृत्व में चीन का पुतला भी फूंका गया।

इस अवसर पर अर्चना शुक्ला, बृजेंद्र मणि, रश्मि शुक्ला, अवधेश कुमारी, सत्या तिवारी, जय प्रकाश गुप्ता, सुरेश नारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर सामाजिक एकता परिषद की ओर से भी प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर परिषद से जुड़े लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। परिषद के अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि चीन लगातार भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रहा है। इसलिए जरूरी है कि देश का हर नागरिक चाइना में बने सामानों का बहिष्कार करे। इस  मौके पर डा. रमा सिंह, श्रीनारायण यादव, रविंद्र सिंह चौहान, विनोद यादव, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें