फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छह घंटे अंधेरे में चिल्ड्रेन अस्पताल, गर्मी से बिलखते रहे मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। टैगोर टाउन स्थित चिल्ड्रेन अस्पताल में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। शाम करीब पांच बजे गुल हुई बिजली रात 11 बजे तक बहाल हो सकी। करीब छह घंटे तक बिजली न रहने से अस्पताल में भर्ती बच्चों और उनके परिजनों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली कटौती के दौरान वार्डों में उमस बढ़ गई, जिससे कई बच्चे बेचैन हो गए। परिजनों को हाथ के पंखों और अन्य वैकल्पिक उपायों का सहारा लेना पड़ा। गर्मी के कारण मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदार भी परेशान रहे।
परिजनों ने कहा कि लंबे समय तक बिजली बाधित रहने के बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें