इससे बच्चों में समाचार पत्रों को पढ़ने की आदत पड़ेगी और उनका करेंट अफेयर भी मजबूत होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.महेंद्र देव ने इस संबंध में सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों व जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिया है।
अब सूबे के 27 हजार से अधिक माध्यमिक स्कूलों में बच्चे रोजाना प्रार्थना सभा में अखबारों की सुर्खियां पढ़ेंगे। समाज व देश में होने वाले बदलावों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह पहल की है। इससे बच्चों में समाचार पत्रों को पढ़ने की आदत पड़ेगी और उनका करेंट अफेयर भी मजबूत होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.महेंद्र देव ने इस संबंध में सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों व जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि प्रत्येक माध्यमिक स्कूल में अनिवार्य रूप से 15 मिनट की प्रार्थना सभा हो। अगर किसी संस्था में शिक्षण कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होता है तो 9:45 बजे से प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाए। इसमें प्रतिज्ञा, सुविचार, प्रमुख समाचार, प्रश्नमंच, राष्ट्रगान का आयोजन किया जाए। सुविचार, प्रमुख समाचार, प्रश्नमंच के प्रश्न व उनका उत्तर स्कूल के सार्वजनिक नोटिस बोर्ड पर प्रतिदिन अलग-अलग विद्यार्थियों से लिखाया भी जाए। वहीं, विद्यार्थियों को राष्ट्र गौरव प्रदान करने वाली नवीनतम घटनाओं से भी परिचित कराया जाएगा।
नया सवेरा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सप्ताह दो शिक्षाधिकारी विद्यालय की प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से जीवन मूल्यों, अनुशासन, करियर, नियमित दिनचर्या आदि प्रासंगिक विषयों पर संवाद करेंगे। कार्यक्रम में यथासंभव विद्यालय के पुराछात्रों और विभिन्न क्षेत्रों में सफल व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री जन धन योजना सहित अन्य उपयुक्त योजनाओं के संबंध में विद्याार्थियों को जानकारी दी जाए। साथ ही समय-समय पर इस आदेश के क्रियान्वयर का निरीक्षण भी करने का निर्देश दिया है।