फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेजा के उच्च प्राथमिक विद - फोटो : Videograb
विज्ञापन
मंडल स्तर की हुई खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। बुधवार को मेजा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोना में आयोजित सम्मान समारोह में बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिवसेना की प्रदेश सचिव रुचि तिवारी ने कहा कि खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को उचित प्रोत्साहन और अवसर प्रदान करना आवश्यक है। जिससे वे भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल कर सकें। प्रतियोगिताओं में तैराकी में मेजा की छात्रा सोनम, आदर्श, शिवांशी, आशनी और शशि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, कराटे में मुकेश, अनिकेत, शिवांशी ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में यूपीएस मेजा की रोली विश्वकर्मा एवं मोहम्मद अंसार ने अच्छा प्रदर्शन कर मेजा का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष तिवारी, अवनीश मिश्र, अनुराग पांडेय, विवेकानंद पांडेय, अशोक तिवारी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें