फूलपुर स्थित मदरसा जामिया अरबिया तलीमुल इस्लाम में अला हजरत के उर्स के दौरान मौजूद लोग।
मदरसा जामिया अरबिया तलीमुल इस्लाम में अला हजरत इमाम अहमद रजा खान का उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के साथ इन्सानियत, अच्छे आचरण और समाज की भलाई के लिए कार्य करने का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि मदरसे के प्रबंधक हाजी अनीस अहमद ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान हासिल करना नहीं, बल्कि अच्ता इन्सान और जिम्मेदार नागरिक बनना भी है। उन्होंने बच्चों से लोगों की मदद करने, देशप्रेम की भावना रखने और गलत कार्यों से दूर रहने की अपील की। मौके पर मौलाना मो. आदिल, मो. शमीम, मुजफ्फर हुसैन, मो. शाकिर, मो. असलम, खुर्शीद रब्बानी, मो. नूरुद्दीन और मो. मोनिस आदि रहे।