फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : स्कूल में पढ़ाई के दौरान गर्मी और उमस से बेहोश हुए बच्चे, मचा रहा हड़कंप

Thu, 13 Jul 2023 02:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बहादुरपुर ब्लॉक के रिठैया गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी कक्षा में पढ़ाई के दौरान एक बच्चा बेहोश हो गया। इससे विद्यालय में अफरातफरी मची रही। उसको पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। तेज गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
बहादुरपुर के रिठैयां उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र हुआ बेहोश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी कला करछना में प्रार्थना के दौरान एक बच्ची बेहोश हो गई। सुबह प्रार्थना के दौरान वह अचानक गिर गई। इससे विद्यालय में अफरातफरी मची रही। उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे गए। साथ ही नींबू, नमक, चीनी पानी का घोल पिलाया गया। सूचना पाकर उसके माता पिता भी विद्यालय पर पहुंच गए। उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। माना जा रहा है कि उमस और गर्मी के चलते बच्ची बेहोश हुई है। 

विज्ञापन


इसी तरह से बहादुरपुर ब्लॉक के रिठैया गांव के प्राथमिक विद्यालय में भी कक्षा में पढ़ाई के दौरान एक बच्चा बेहोश हो गया। इससे विद्यालय में अफरातफरी मची रही। उसको पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। तेज गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। जिले के कई स्कूलों में इस तरह की घटनाएं रोजाना हो रही हैं। वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह ने इन घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालय समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें