फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में फंसी मासूम, दम घुटने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 07 Sep 2023 01:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जनुआडीह गांव के रहने वाले रंजय कुमार पेशे से डाॅक्टर हैं। उनके चार बच्चों में चौथे नंबर की बेटी पीहू (तीन वर्ष) बुधवार को दोपहर बाद दरवाजे पर खेल रही थी। खेलते-खेलते पास में खड़ी कार के पास पहुंच गई और कार का अनलॉक दरवाजा किसी तरह खोलकर अंदर चली गई। इस बीच दरवाजा लाॅक हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानाक्षेत्र के जनुआडीह गांव में बुधवार को कार में फंसी मासूम का दम घुट जाने से मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला तो घर में कोहराम मच गया। शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जनुआडीह गांव के रहने वाले रंजय कुमार पेशे से डाॅक्टर हैं। उनके चार बच्चों में चौथे नंबर की बेटी पीहू (तीन वर्ष) बुधवार को दोपहर बाद दरवाजे पर खेल रही थी। खेलते-खेलते पास में खड़ी कार के पास पहुंच गई और कार का अनलॉक दरवाजा किसी तरह खोलकर अंदर चली गई। इस बीच दरवाजा लाॅक हो गया। धूप और गर्मी के चलते दम घुटने से मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन


उधर, काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। आसपास पता लगाने के बाद कार की तरफ जाकर देखा तो वह कार में मृत हालत में पड़ी थी। अचानक हुए इस हादसे से घर में कोहराम मच गया। घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। शाम को परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें