फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

Sun, 03 May 2026 03:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीमसराय कॉलोनी में शनिवार रात आठ वर्षीय सयान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पीठ, पैर, चेहरे समेत अन्य जगहों पर गंभीर चोट के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीमसराय कॉलोनी में शनिवार रात आठ वर्षीय सयान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पीठ, पैर, चेहरे समेत अन्य जगहों पर गंभीर चोट के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस सयान की मां व मामा से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


कौशाम्बी के सरायअकिल निवासी सीमा की शादी मेरठ के एक शख्स से हुई थी जो सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। सीमा अपने तीन बेटे सयान, शबान और अरशान के साथ नीमसराय कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। उसकी एक बेटी करेली स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। शनिवार शाम करीब छह बजे सयान को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

मां बोली- सीढ़ी से गिरकर मौत

पुलिस बयान में सीमा ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब आठ माह से किराये के मकान में रहती है। दोपहर में वह अपने काम पर गई थी। तभी पता चला कि बेटा सयान सीढ़ी से गिर गया है। वहीं दूसरी तरफ पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सयान की बहुत तेज आवाज में रोने की आवाज आ रही थी। कुछ देर बाद आवाज आना बंद हो गई। थोड़ी देर बाद सीमा घर आई और खून से लथपथ सयान को लेकर अस्पताल भागी।
विज्ञापन

पढ़ाई नहीं कर रहा था पकड़ने दौड़ा तो गिरा सयान

पुलिस के मुताबिक मुंहबोले मामा ने बयान में बताया कि वह सयान और उसके दोनों भाइयों को रोज पढ़ाता था। शनिवार को भी पढ़ा रहा था। सयान का पढ़ने में मन नहीं लगा रहा था वह उठकर भागा तो वह उसके पीछे दौड़ पड़ा। लेकिन इसी बीच सयान सीढ़ी से नीचे गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छोटे भाई बोले- भाईजान को मारा है...

पुलिस के मुताबिक छोटे भाई ने बयान दिया कि भाई को मारा गया है। बच्चों के बयान के आधार पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सयान के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका है। बच्चे की मां और मामा से पूछताछ की जा रही है पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें