फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खेलते समय पानी की टंकी में बच्चा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के बिंदा गांव में खेलते समय पानी की टंकी में गिरने से बालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन बच्चे की मौत की खबर सुन बेसुध हो गए।
विज्ञापन

बिंदा गांव निवासी अंकित यादव मुंबई में निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। रविवार की दोपहर उनका बेटा आदि (5) घर के बगल खेलने निकला था। इसी दौरान वह भैंस को पानी पिलाने के लिए बनाई गई टंकी में गिर गया और डूबने से मौत हो गई। परिजन बहुत देर तक बच्चे की तलाश करते रहे लेकिन वह कहीं नहीं मिला। शाम चार बजे उसके पानी में डूबने की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें