कधंई थाना क्षेत्र के ईशनपुर गांव में गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत पर बिलखते परिजन।
- फोटो : PRATAPGARH
पानी भरे गड्ढे में गिरने से बालक की मौत
कंधई थाना के ईशनपुर गांव की घटना, घर में मचा कोहराम
अमर उजाला
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र में एक बालक खेलते हुए पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंच गया। पैर फिसलने से वह पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कंधई थाना क्षेत्र के ईशनपुर निवासी ललित ओझा का छह वर्षीय बेटा अंश शुक्रवार को घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बरसात के पानी से लबालब भरे गड्ढे के पास पहुंच गया। पैर फिसलने से वह पानी में चला गया। जब तक उसे कोई देख पाता तब तक वह पानी में डूब गया। परिजन खोजते हुए गड्ढे के पास पहुंचे तो उसका शव पानी में उतरा रहा था। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ललित ओझा के दो पुत्रों में अंश बड़ा था। दूसरा बेटा दो वर्ष का है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
कधंई थाना क्षेत्र के ईशनपुर गांव में मृत मासूम अंश ओझा। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH