फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शृंग्वेरपुर धाम में बनेगा मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय

विज्ञापन
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्थापना हेतु फतेहपुर कायस्थान में भूमि की पैमाइस करते राजस
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल के शृंग्वेरपुर धाम की ग्राम पंचायत फतेहपुर कायस्थान में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने भूमि चिह्नित कर पैमाइश की रिपोर्ट दे दी है। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी स्थलीय निरीक्षण कर विभागीय रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने मंडल मुख्यालयों वाले जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खोलने की स्वीकृति दी है। विद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई की व्यवस्था रहेगी। खंड शिक्षा अधिकारी क्षमाशंकर पांडेय ने बताया कि परिसर के अंदर ही बच्चों के खेलकूद के लिए क्रीड़ा क्षेत्र के साथ विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी व शिक्षण कक्ष हेतु 30 कक्षाओं की व्यवस्था के लिए करीब पांच एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है।
बीईओ ने बताया कि इतनी भूमि फिलहाल जनपद के किसी विद्यालय में नहीं है। इस दृष्टि से उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर कायस्थान की जैसे किस्मत ही खुल गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय नारायण मिश्र ने बताया कि मिडिल स्कूल के नाम काफी जमीन है। हालांकि, जमीन विद्यालय परिसर से लगी अब्दुल्लापुर गांव में है, इसलिए भी यह योजना यहां आने में सफल हुई।
विज्ञापन

विद्यालय की स्थापना के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया था। जबकि राजस्व विभाग की टीम के संजय चौरसिया, प्रदीप मौर्य आदि ने भी भूमि की पैमाइश कर रिपोर्ट दे दी है। कंपोजिट विद्यालय को लेकर मंसूराबाद के क्षेत्र पंचायत सदस्य तीरथ लाल केसरवानी, फतेहपुर के जयवीर सिंह, मुहीउद्दीनपुर के अदनान अहमद व प्रधानाध्यापक मो. यासिर रजा फारूकी, प्रधान श्याम लाल विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।
शृंग्वेरपुर धाम विकासखंड का बीआरसी भी फतेहपुर कायस्थान में इसीलिए स्थापित कराया गया कि यहां पहुंचने में लोगों को असुविधा न हो और अब मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल की सौगात से तो जैसे क्षेत्र की किस्मत ही खुल गई। - राजेश शुक्ल, शिक्षक नेता, प्राथमिक शिक्षक संघ कौड़िहार, शृंग्वेरपुर धाम
क्षेत्र के विकास के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। सीएम मॉडल स्कूल के लिए जमीन की तलाश की जा रही थी, गुरुजनों ने बताया कि फतेहपुर कायस्थान में पर्याप्त भूमि है। इसकी सूचना सीएम और शासन को दी गई, अब सफलता सबके सामने है। - गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक, फाफामऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें