फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आज से दो दिन प्रयागराज में: पहले दिन CM ने महाकुंभ की तैयारी का लिया जायजा, मां गंगा का पूजन किया

Thu, 09 Jan 2025 02:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुख्यमंत्री योगी खुद तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं। सीएम यहां रात्रि विश्राम भी करेंगे और मेला क्षेत्र में भ्रमण भी करेंगे।
विज्ञापन
प्रयागराज में सीएम योगी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ मेले से तीन दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी दौरे पर बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे। सीएम ने कई निर्माण कार्यों के लोकार्पण के साथ महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन


महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। खास यह है कि अगले दिन ही मकर संक्रांति के दिन पहला शाही स्नान होगा। ऐसे में आयोजन से पहले मुख्यमंत्री खुद तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं। रात्रि विश्राम भी करेंगे और मेला क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। सीएम का हेलीकॉप्टर करीब 1:30 बजे नैनी के डीपीएस मैदान में उतरा। उन्होंने अरैल घाट पर स्नान घाट की तैयारियों का जायजा लिया और यहां पर कराए गए कार्यों को देखा। इसके बाद वह संगम पहुंचे और यहां पर मां गंगा का पूजन किया। उनके साथ प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री और जिले के तमाम विधायक मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें