फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी का हमला: रामभक्तों पर गोलियां चलवाने पर आस्था आहत नहीं हुई थी, वफ्क पर कांग्रेस-सपा के मुंह पर फेविकोल

Tue, 07 Jul 2026 01:02 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस दावा करती थी कि भगवान राम का कभी अस्तित्व ही नहीं था, या भगवान कृष्ण कभी हुए ही नहीं। देखिए, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी-जिन्होंने कभी अयोध्या में बाबरी ढांचे का समर्थन किया था और उस पर मगरमच्छ के आंसू बहाए थे, कैसे गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं। 
विज्ञापन
Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा की 384 करोड़ रुपए की 111 परियोजनाओं की सौगात दी। 
विज्ञापन

उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी और प्रमाण पत्र प्रदान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। 
 

उन्होंने कहा कि जिन लोगों का अयोध्या से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रहा वह लोग आज हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा ने कार्य सेवकों पर गोली चलवाई तब उन्हें हिंदू याद नहीं आए। 
 

कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस ने कहा था कि वहां भगवान है ही नहीं। उन्होंने जातिवाद का जहर घोलने वाले सपा और कांग्रेस से सावधान रहने की सलाह देते हुए हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को सबक सिखाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम ने कहा कि एसआईटी की सिफारिश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें