फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री देंगे किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र

Thu, 31 Aug 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र देंगे। परेड ग्राउंड में छह सितंबर को समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री अर्द्धकुंभ-2019 के अंतर्गत पहले चरण में होने वाले स्थाई निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। हालांकि, अभी तक अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन उनके संगम नोज, अलोपी देवी मंदिर, स्वामी वासुदेवानंद के आश्रम आदि स्थानों पर जाने की भी संभावना है। इसके अलावा विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी कर सकते हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस तथा प्रशासनिक अफसरों ने बुधवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


पहले चरण में यहां के 13,156 किसानों का कर्ज माफ होना है। पहले पांच सितंबर को समारोह आयोजित होना था, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। बुधवार को डीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अफसरों की ड्यूटी तय की गई। सीडीओ सैमुअल पाल एन. नोडल तथा अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति अमर पाल सिंह सह-नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। एसपी सिटी सिद्धार्थ सुरक्षा व्यवस्था के नोडल अधिकारी नामित किए गए। डीएम ने तहसीलवार किसानों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। पानी, बिजली, सफाई आदि के लिए संबंधित विभागों के अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि परेड ग्राउण्ड पर एक कंट्रोल रूम बनाया जाय जिसमें एसडीएम और पुलिस विभाग के अफसर मौजूद रहेंगे।

पहले चरण में लाभ पाने वाले किसानों का ऋण माफ होने लगा है। चयनित 13156 किसानों में से ज्यादातर के खाता में कर्ज की राशि पहुंच चुकी है। जो बचे हैं उनके खाता में भी एक-दो दिनों में पैसा पहुंच जाएगा। हालांकि, इन्हें कर्ज से मुक्ति का प्रमाण पत्र छह सितंबर को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों दिया जाएगा। किसानों का तीन चरणों में कर्ज माफ करने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में 30 हजार से अधिक किसानों का चयन किया गया था, लेकिन जांच के बाद 13156 ही पात्र पाए गए। इन पर 73.56 करोड़ रुपये का कर्ज है। पूरी राशि बैंकों में पहुंच गई है। अब पैसा किसानों के खाता में ट्रांसफर किया जा रहा है। अग्रणी बैंक प्रबंधक रामजी ने बताया कि सर्वर की वजह से कई किसानाें के खाता में पैसा नहीं ट्रांसफर हुआ है। एक-दो दिन में उनके खाता में भी पैसा चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें