फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मुख्यमंत्री कल करेंगे प्रतिमाओं का अनावरण, जनसभा व समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह जुलाई को प्रयागराज का दौरा करेंगे। इस दौरान वे नगर निगम में नवनिर्मित महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रयागराज मंडल के लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का आगमन दोपहर 2:50 बजे परेड ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर होगा। वहां से वह कार से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे से शाम चार बजे तक वह प्रतिमाओं का अनावरण और जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब के कार्यक्रम स्थल से मेला ऑफिस सभागार के लिए प्रस्थान करेंगे।
शाम 4:10 बजे से 5:45 बजे तक वे लोक निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में पुराने कार्यों की समीक्षा और नए कार्यों की योजना पर चर्चा होगी। शाम 5:45 बजे वे मेला ऑफिस सभागार से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। डीएम मनीष कुमार वर्मा व अन्य अफसरों ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और तैयारियों को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें