फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 24.42 करोड़ की लागत से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Fri, 25 Sep 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मंसूराबाद: फतेहपुर कायस्थान अब्दुल्लापुर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण हेतु
विज्ञापन
फतेहपुर कायस्थान अब्दुल्लापुर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का भूमि पूजन हुआ। यह विद्यालय 24.42 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा। सांसद प्रवीण पटेल और विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने बृस्पतिवार को भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि इससे बच्चों को आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। सांसद ने यह भी कहा कि बेहतर सुविधाएं ग्रामीण विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर देंगी। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलने की बात कही। उन्होंने स्थानीय लोगों से विद्यालय निर्माण में सहयोग की अपेक्षा जताई। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया, कृष्णचंद्र पाण्डेय, राजेंद्र केसरवानी, प्रधानाध्यापक उदय नारायण मिश्र, जय सिंह और जगदीश पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें