फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मंत्री नंदी के बेटे की प्रीति भोज में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

Fri, 19 Jul 2024 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को प्रयागराज में होंगे। उनका शुक्रवार को ही आने का कार्यक्रम था लेकिन अपरिहार्य कारणों से प्रयागराज का उनका दौरान स्थगित हो गया था। दिन में करीब तीन बजे फिर संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ। इसके अनुसार वह शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे आएंगे और चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को प्रयागराज में होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। हालांकि देर रात तक प्रोटोकाल का इंतजार होता रहा। मुख्यमंत्री का दिन में करीब साढ़े बारह बजे आने का कार्यक्रम संभावित है। उनके उद्यमिता विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बेटे की प्रीति भोज में शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले सर्किट हाउस में अफसरों संग बैठक में महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा तथा मेला क्षेत्र के निरीक्षण का कार्यक्रम भी संभावित है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है।

आज आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को प्रयागराज में होंगे। उनका शुक्रवार को ही आने का कार्यक्रम था लेकिन अपरिहार्य कारणों से प्रयागराज का उनका दौरान स्थगित हो गया था। दिन में करीब तीन बजे फिर संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ। इसके अनुसार वह शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे आएंगे और चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

नंदी के बेटे की प्रीति भोज में राज्यपाल समेत कई मंत्री होंगे शामिल

प्रयागराज में शनिवार को कई प्रमुख नेताओं का आगमन होगा। ये नेता उद्यमिता विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बेटे की प्रीति भोज में शामिल होंगे। इनमें केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य शामिल हैं। इनके अलावा प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी भी प्रीति भोज में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें