फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छत्रपति शाहूजी महाराज के आदर्शों को किया याद

Sat, 27 Jun 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सहसों गोल चौराहे पर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सहसों गोल चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के अग्रदूत एवं महान समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महाराज का संपूर्ण जीवन शोषितों, वंचितों और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्शों पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राम लखन पटेल, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप पटेल, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन पटेल, अनीश पटेल, बृजेश पटेल आदि मौजूद रहे। सभी ने छत्रपति शाहूजी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें