फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाला छठ पर्व : रविवार को संध्या अर्घ्य का दुर्लभ महासंयोग, 13 से शुरू होगा चार दिवसीय सूर्य षष्ठी महापर्व

Wed, 11 Nov 2026 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोकआस्था के महापर्व डाला छठ पर इस बार रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष संयोग बन रहा है। कल्याणी देवी मंदिर की मुख्य पुजारी श्याम जी पाठक के अनुसार सूर्य उपासना के लिए समर्पित रविवार को ही छठ महापर्व का मुख्य अनुष्ठान संध्या अर्घ्य पड़ने से इस संयोग को विशेष माना जा रहा है।
विज्ञापन
डाला छठ पर्व। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकआस्था के महापर्व डाला छठ पर इस बार रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष संयोग बन रहा है। कल्याणी देवी मंदिर की मुख्य पुजारी श्याम जी पाठक के अनुसार सूर्य उपासना के लिए समर्पित रविवार को ही छठ महापर्व का मुख्य अनुष्ठान संध्या अर्घ्य पड़ने से इस संयोग को विशेष माना जा रहा है। 13 से 16 नवंबर तक मनाए जाने वाले चार दिवसीय महापर्व को लेकर संगम नगरी में तैयारियां तेज हो गई हैं। बलुआघाट, संगम घाट, रामघाट, दारागंज घाट और रसूलाबाद घाट सहित शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर साफ-सफाई, पूजन स्थलों की व्यवस्था और अन्य तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


पर्व की शुरुआत 13 नवंबर शुक्रवार को नहाय-खाय से होगी। इस दिन व्रती स्नान के बाद सात्विक भोजन में कद्दू-भात ग्रहण करेंगे। 14 नवंबर शनिवार को खरना होगा। व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।

15 नवंबर रविवार को छठ महापर्व का मुख्य अनुष्ठान संध्या अर्घ्य होगा। व्रती घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को दूध और गंगाजल से अर्घ्य देंगे। इस दौरान बांस के सूप और डाले में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना, केला और अन्य पूजन सामग्री सजाई जाएगी। छठी मइया के पारंपरिक गीतों से घाटों का वातावरण भक्तिमय होगा।
विज्ञापन


16 नवंबर सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान पूरा होगा। इसके बाद व्रती पारण कर व्रत का समापन करेंगे।छठ पूजा में शुद्धता और सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दौरान ठेकुआ, चावल के लड्डू और मौसमी फलों का प्रसाद तैयार किया जाता है। घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें