फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja : वंदे भारत एक्सप्रेस में गूंजे छठ के लोकगीत, स्टेशनों पर लगी एलईडी पर भी दिखाए जा रहे वीडियो

Sun, 26 Oct 2025 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोक आस्था के महापर्व छठ से जुड़े लोकगीत अब वंदे भारत एक्सप्रेस में भी बज रहे हैं। इसकी शुरुआत पटना जाने वाली स्पेशल वंदे भारत से हुई। शनिवार को जब यात्री कोच में पहुंचे तो छठी मैया से जुड़े लोकगीत सुनकर खुद को झूमने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक आस्था के महापर्व छठ से जुड़े लोकगीत अब वंदे भारत एक्सप्रेस में भी बज रहे हैं। इसकी शुरुआत पटना जाने वाली स्पेशल वंदे भारत से हुई। शनिवार को जब यात्री कोच में पहुंचे तो छठी मैया से जुड़े लोकगीत सुनकर खुद को झूमने से नहीं रोक सके। उधर शनिवार को प्रयागराज जंक्शन एवं अन्य प्रमुख स्टेशनों पर लगी एलईडी स्क्रीन पर भी छठ मैया के गीतों के वीडियो दिखाए गए।

विज्ञापन


इससे पहले रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार से प्रयागराज, छिवकी, नैनी समेत उत्तर मध्य रेलवे के 39 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर भी छठ पर्व से जुड़े लोकगीतों का प्रसारण शुरू किया है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पटना से नई दिल्ली के बीच विशेष वंदे भारत सेवा शुरू की गई है। स्टेशनों के साथ अब वंदे भारत में छठ गीतों का प्रसारण यात्रियों के लिए भावनात्मक अनुभव बन रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें