नारायणी रामानुज अखाड़े ने राजसी स्नान के लिए दिया पत्र
13 अखाड़ों से पृथक अखिल भारतीय श्रीनारायणी रामानुज अखाड़े ने महाकुंभ में एकादशी तिथि को राजसी स्नान करने का पत्र मेला प्रशासन को दिया है। दारागंज स्थित वेदांत देशिक सेवा संस्थान में वैष्णव आचार्य संतों ने महाकुंभ में राजशी स्नान का निर्णय लिया। अखिल भारतीय श्री रामानुज वैष्णव समिति के महामंत्री कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य ने बताया कि बीते 2019 के कुंभ में ही आचार्यबाड़ा की ओर से नरायणी रामानुज अखाड़े का गठन किया गया था। इस अखाड़े को एकादशी तिथि पर राजसी स्नान की अनुमति मेला प्रशासन की ओर से मिली थी। इस बार भी अखाड़ा उसी तिथि पर राजसी स्नान के लिए जाएगा।