फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई नगर आयुक्त की मां छिवकी में मिलीं

विज्ञापन
Chennai Municipal Commissioner's mother met in Chivki
विज्ञापन
नैनी (प्रयागराज)। घर से नाराज होकर निकलीं चेन्नई के नगर आयुक्त एस. सेन्थिल कुमारन की मां 25 अगस्त को सुबह पांच बजे छिवकी स्टेशन पर मिलीं। बुजुर्ग महिला को आरपीएफ छिवकी इंस्पेक्टर जेएस उपाध्याय की टीम ने सकुशल ट्रेन से उतारकर उनके आईएएस अफसर बेटे व दामाद को सूचना दी। उनके बेटे एवं चेन्नई के नगर आयुक्त एस. सेंथिल कुमारन फ्लाइट से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे छिवकी स्टेशन आए। वहां से अपनी मां एस. सुंददरारमथी (72) पत्नी स्वर्गीय एमवी श्रीनिवासन निवासी सत्यमूर्ति नगर, पुंडल, चेन्नई को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरपीएफ जेएस उपाध्याय ने बताया कि एस. सेंथिल कुमारन चेन्नई शहर के नगर आयुक्त हैं। उनकी मां एस. सुंददरामथी घर से नाराज होकर काशी के लिए निकलीं थीं। वह बंगलूरू से आने वाली ट्रेन संघमित्रा एक्सप्रेस से वाराणसी जा रहीं थी। साथ में यात्रा कर रहे लोगों ने उनसे बातचीत की तो पता चला कि वह तमिल बोल रही हैं, हिंदी उन्हें नहीं आती।
सहयात्रियों ने आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 182 पर सूचना दी। सूचना के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर मातहतों के साथ स्टेशन पहुंचे और भोर में पांच बजे पहुंची संघमित्रा एक्सप्रेस के डिब्बे से एस. संददरामथी को नीचे उतारा। उन्होंने अपने दामाद सेंबुलिंगम को सूचना दी। वह उनके बेटे आईएएस आफसर एस. सेंथिल कुमारन के साथ फ्लाइट से प्रयागराज आए और यहां से दोपहर में दो बजे सड़क मार्ग से मां को लेकर वाराणसी गए। वहां से फ्लाइट से वह चेन्नई ले गए। इस दौरान आईएएस अफसर ने आरपीएफ छिवकी की टीम का मां को ट्रेन से उतारने और सुरक्षित अपने यहां रखने का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें