इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी दुकान बंद रखने का निर्णय लेते
- फोटो : samvad
दशहरा के अवकाश पर मेडिकल की दुकानें खोलने और बंद करने को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के दो अलग-अलग संगठनों में विवाद पैदा हो गया है। एक गुट ने दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है, वहीं दूसरे गुट ने दुकानें खुली रखने का फैसला किया है।
इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में दशहरा अवकाश पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति विजयदशमी पर मंगलवार को लीडर रोड बाजार बंद रहेगा। बैठक में
अनिल दुबे, शिवम जयसवाल, अचल अग्रवाल, मनोज कुमार सिंह प्रिंस, नीरज पुरवार, जितेंद्र, कमर खान, मोहम्मद इस्लाम आदि उपस्थित रहे।
वहीं, दूसरे गुट प्रयागराज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह की अध्यक्षता में भी बैठक हुई। बैठक में दशहरे के दिन लीडर रोड स्थित थोक दवा की दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता प्रेम अग्रवाल ने की और संचालन जयप्रकाश अग्रहरि ने किया। परमजीत सिंह ने व्यापारियों से एकजुटता दिखाने और आम जनता तक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की शपथ ली।