आरा मशीन का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगी की गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित राम जी अभिलाष निवासी पचदेवरा थाना नवाबगंज ने पुलिस आयुक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि कुछ दिन पहले उन्होंने आरा मशीन का लाइसेंस लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
इसके बाद शिवराज उर्फ टोनी निवासी जुड़ा पुर बिहर थाना होलागढ़ जनपद ने उन्हें घर बुलाया और कहा कि मेरा बेटा वन विभाग में नौकरी करता है। दो लाख सात हजार रुपये दे दो, लाइसेंस करवा दूंगा। पिता-पुत्र ने विश्वास में आकर रुपये दे दिए। काफी दिन इंतजार के बाद जब लाइसेंस नहीं हुआ था तो आरोपी से पैसे मांगने लगा। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवराज तथा राम सुचित निवासी जुडा, बिहार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।