डॉ. भरत पाठक। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोहंडौर में तैनात सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत पाठक (50) का लखनऊ मेदांता में बुधवार को निधन हो गया। वह प्रयागराज के रहने वाले थे और लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से सीएचसी में शोक की लहर दौड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया।दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति ईश्वर से शांति की कामना की गई। इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर आरिफ हुसैन, डॉ. इरफान अली, डॉ. अभिजीत सिंह, लैब टेक्नीशियन दिलीप गुप्ता, धीरज सिंह, बीएस स्वाति, प्रमोद कुमार शर्मा, सोमेश्वर गुप्ता, अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे।