फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन कानपुर नहीं जाएगी चौरीचौरा एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। गोरखपुर से कानपुर अनवरगंज जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस तीन दिन इलाहाबाद सिटी (रामबाग) से कानपुर तक निरस्त रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे द्वारा इलाहाबाद जंक्शन से प्रयाग के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से चौरीचौरा एक्सप्रेस का संचालन सिर्फ गोरखपुर से इलाहाबाद सिटी के बीच में ही होगा।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस इलाहाबाद सिटी-कानपुर अनवरगंज के बीच 30, 31 जुलाई एवं तीन अगस्त को निरस्त रहेगी। इसी तरह वापसी में चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज से इलाहाबाद सिटी के बीच 31 जुलाई, एक एवं चार अगस्त को नहीं चलेगी। इस अवधि में इसका संचालन सिर्फ इलाहाबाद सिटी से गोरखपुर के बीच होगा। इसी तरह दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 28 जुलाई को प्रयाग और इलाहाबाद जंक्शन नहीं आएगी। इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से सारनाथ एक्सप्रेस 28 जुलाई को इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलेगी। वहां ट्रेन का रेलवे ने दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें