फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : चौधरी राकेश टिकैत बोले- आंदोलन के माध्यम से पूरी कराएंगे मांग, पूरे देश में लाएंगे वैचारिक क्रांति

Wed, 30 Jul 2025 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के तत्वावधान में किसानों की समस्याओं को लेकर अन्नदाता हुंकार महापंचायत का आयोजन किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
प्रयागराज में धरना स्थल पर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के तत्वावधान में किसानों की समस्याओं को लेकर अन्नदाता हुंकार महापंचायत का आयोजन किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधा। महापंचायत में प्रयागराज मंडल के हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। इसमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। राकेश टिकैत ने किसानों का अह्वान करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर हमे पीछे नहीं हटना है। पूरे देश में वैचारिक क्रांति लाएंगे। वैचारिक क्रांति बंदूक की क्रांति से बड़ी क्रांति है। किसानों का आह्वान किया कि आंदोलन का रास्ता चुने। कहा कि आज की महापंचायत में देश और प्रदेश सहित प्रयागराज मंडल के किसानों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर आयोजित की गई है, जिसमे भूमि अधिग्रहण, बिजली, खाद, सिंचाई आदि शामिल है। 

विज्ञापन

राकेश टिकैत ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को लेकर कही बड़ी बात
 

अन्नदाता हुंकार महापंचायत में हिस्सा लेने प्रयागराज पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उपराष्ट्रपति रहे जगदीप धनखड़ को लेकर बड़ा बयान दिया। कहा कि किसानों के हित में बोलने के कारण धनखड़ का विदाई समारोह नहीं किया गया न ही उनका विदाई भाषण ही हुआ। उनके कार्यों को याद भी नहीं किया गया। भाजपा सरकार किसानों के हितों के विपरीत कार्य कर रही है। किसानों को वाजिब मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें