फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ई-बसों के लिए तीन जगह बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ के दौरान शहर में साढ़े पांच सौ से अधिक ई-बसें चलाई जाएंगी। इनके लिए नेहरू पार्क, बेली कछार तथा अंदावा में वर्कशॉप एवं ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। ये काम 30 नवंबर तक पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने महाकुंभ के दौरान ई-बस संचालन की तैयारियों की समीक्षा की। ई-चार्जिंग स्टेशन का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। प्रमुख सचिव ने तीनों स्टेशनों कर्मचारियों के लिए टेंट, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने शहर की 50 प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण एवं पौधरोपण कार्यों की भी समीक्षा की। अफसरों ने बताया कि सड़क निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। सौंदर्यीकरण एवं पौधरोपण के काम भी दिसंबर में पूरे हो जाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने महाकुंभ की दृष्टि से लगाए जा रहे कैमरों की भी जानकारी ली। अफसरों ने बताया कि 1600 कैमरों को लगाने का काम शुरू है। इसी महीने में कैमरे लग जाएंगे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने झूंसी में एसटीपी तथा छतनाग से पुराने जीटी रोड तक रिवर फ्रंट रोड का भी निरीक्षण किया तथा जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने छतनाग में पौधरोपण भी किया।

आज अखाड़े करेंगे भूमि का निरीक्षण
प्रयागराज। मेला क्षेत्र में अखाड़ों को बसाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्हें झूंसी की तरफ संगम के सामने सेक्टर 20 में बसाने की योजना है। इस बाबत बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों को भूमि के निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें