फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के खिलाफ शस्त्र न जमा करने के दो मुकदमों में चार्जशीट 

Mon, 12 Apr 2021 09:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • खुल्दाबाद पुलिस ने की कार्रवाई, पिछले साल दर्ज हुआ था मामला
विज्ञापन
atiq ahmed
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद के खिलाफ लाइसेंस निरस्त होने के बावजदू शस्त्र जमा न करने के दो मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दी गई। पिछले साल मार्च में उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में खुल्दाबाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि मामले से संबंधित दोनों मुकदमों में चार्जशीट लगा दी गई है। 
विज्ञापन


अतीक अहमद के खिलाफ पिछले साल मार्च में खुल्दाबाद थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी असलहे न जमा करने के मामले में यह मुकदमे पुलिस की ओर से लिखाए गए थे। इनमें से एक राइफल जबकि दूसरा पिस्टल था।  आरोप था कि 2017 में लाइसेंस निरस्त किए जाने के बावजूद अतीक व उसके परिजनों ने दोनों शस्त्र जमा नहीं कराए। मुकदमा दर्ज होने के कुछ महीनों बाद पुलिस ने अतीक के चकिया स्थित कार्यालय से दोनों शस्त्र बरामद किए थे।

अतीक के अहमदाबाद जेल में निरुद्ध होने के चलते कार्रवाई लंबित थी। चार दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस ने दोनों मुकदमों में उसका रिमांड बनवाया और वारंट भी बनवाया। जिसे एक दिन पहले अहमदाबाद जेल जाकर तामीला कराया गया और खुल्दाबाद पुलिस की एक टीम ने अतीक का बयान भी दर्ज किया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को दोनों मामलों में अतीक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई। 
विज्ञापन


करीबियों की जमानत निरस्त कराने की तैयारी
अतीक के कई करीबियों की जमानत निरस्त कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने उसके ऐसे सहयोगियों को चिह्नित किया है जो आपराधिक मामलों में अतीक के साथ सहअभियुक्त हैं और वर्तमान में जमानत पर जेल से बाहर हैं। इनमें उसके गिरोह के कुख्यात शूटरों के साथ ही अतीक के कारोबार की देखरेख करने वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें