फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में अशरफ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
Charge sheet filed against Ashraf in attempt to murder
विज्ञापन
प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ के खिलाफ धूमनगंज पुलिस ने एक और मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। हत्या के प्रयास के आरोप से संबंधित इसी मामले में पिछले दिनों अशरफ का बयान दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में अतीक के खिलाफ पहले ही चार्जशीट लगा चुकी है।
विज्ञापन

झलवा निवासी सूजकली और उसके बेटे पर 2016 में फायरिंग की गई थी। जिसमें अतीक अहमद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में विवेचना के दौरान ही अशरफ का नाम भी मुकदमे में शामिल किया गया। हालांकि लंबे समय से फरार होने के चलते उसके खिलाफ कार्रवाई लंबित थी। पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग से इस मुकदमे में अशरफ का रिमांड बनवाया गया। जिसके बाद बरेली जेल में जाकर पुलिस ने उसका बयान भी दर्ज किया। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अशरफ के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें