संगम नोज पर शुरू हुआ का कैंप कार्यालय
पूर्वांचल छठ पूजा एवं विकास समिति का संगम नोज पर कैंप कार्यालय शुक्रवार से शुरू हो गया। अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि कार्यालय में श्रद्धालुओं के रात में ठहरने के पूरे इंतजाम हैं। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, अभिषेक आर्या, कृष्णा नंद तिवारी और वेद प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
सूर्यदेव की 15 फीट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित
पूर्वांचल छठ पूजा एवं विकास समिति के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि शनिवार को सूर्यदेव की 15 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। रविवार को अखंड रामायण का पाठ होगा और इसके बाद सोमवार को भोजपुरी संध्या का आयोजन होगा।
छठ पूजा से सभी घाटों का निरीक्षण किया है। सफाई की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
- गणेश केसरवानी, मेयर
इस बार दलदल ने छठ की व्यवस्थाओं को प्रभावित किया है। फिर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार संगम पर क्षेत्र भी पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी कम हुआ है। पिछले वर्ष 430 से बल्लियां प्रकाश करने के लिए लगी थी लेकिन इन बार 200 से कम बल्लियां लगी हैं।
- अजय राय, अध्यक्ष, पूर्वांचल छठ पूजा एवं विकास समिति
घाटों पर मुस्तैद रहेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
स्वास्थ्य विभाग की टीम संगम नोज, राम घाट, काली घाट, मौजगिरी बाबा, अरैल घाट समेत अन्य घाटों पर मौजूद रहेगी। चिकित्सक एंबुलेंस के साथ मौके पर मौजूद रहेंगे। सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि छठ पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हैं। प्रशासन के निर्देश पर टीमों को मौके पर भेजा जाएगा।