फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ताजिये के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलिया तरहार गांव में बुधवार शाम ताजिया ले जाते समय हुए दो पक्षों में हुए विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने घर में घुसकर अधिवक्ता की पुत्री व पुत्र समेत अधेड़ पर लाठी-डंडों, तलवार, कटवासा व अवैध असलहों से हमला बोल दिया। बीचबचाव पर दरोगा को पीट दिया। घटना में अवधेश का सिर फटा है जबकि उनके बेटे-बेटी को भी चोटें आईं। आरोप है कि दीवार पर खड़े होने व पीपल के पेड़ को काटने के विरोध पर घटना की गई। छह नामजद व 10-12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अमिलिया तरहार गांव के इमामबाड़े से बुधवार को ताजियादार ताजिया लेकर गांव में निकल रहे थे। जुलूस गांव के अवधेश द्विवेदी के घर के पास पहुंचा तो भीड़ में शामिल कुछ शरारती तत्व उनकी दीवार पर चढ़ गए। आरोप है कि उपद्रवियों ने चहारदीवारी तोड़ने की कोशिश की और बिजली सप्लाई का तार भी तोड़ दिया। अवधेश के बेटे शिवम ने विरोध किया तो उस पर हमला बोल दिया। जुलूस के साथ चल रहे एसआई बलिराम और सिपाहियों ने बीचबचाव किया तो उनसे भी अभद्रता और हाथापाई शुरू कर दी।
शोरगुल सुनकर अवधेश घर के बाहर निकलकर बेटे को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पिता-पुत्र भागे तो हमलावर पीछे-पीछे घर में घुस आए और पंखे की रॉड उठाकर हमला कर दिया। अधिवक्ता की पुत्री अनुज्ञा पिता व भाई आयुष व अनुज को बचाने लगी तो उससे भी मारपीट व बदसलूकी की। हंगामा होता देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया तो उन्हें भी पीटा गया। जानकारी पर गांव के लोग जुट गए तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर बड़ी संख्या में वहां लोग जुट गए। डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसडीएम जगजीत कौर, एसीपी बारा संत लाल सरोज भी आसपास के थानों की फोर्स लेकर आ गए और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। तनाव को देखते हुए पीएसी भी तैनात कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन



तीन लाख के गहने लूटने का भी आरोप
अवधेश की ओर से दी गई तहरीर में हमले के साथ-साथ तीन लाख के गहने लूटने का भी आरोप लगाया गया है। बताया कि दोपहर 3:30 बजे गांव के माेनू अंसारी, अन्ना, इमरान, अजमेरी का लड़का, मिराज, सरताज समेत छह लोग व 10-12 अज्ञात लाठी-डंडा, कटवासा व अवैध असलहे लेकर ताजिया जुलूस निकाल रहे थे। आरोप लगाया कि घर के पास लगे पीपल के पेड़ को काटने लगे। मना करने पर गालीगलौज करते हुए दीवार फांदते हुए घर में कूद गए और उन्हें, उनकी बेटी व दो बेटों को मारने लगे। तलवार व कट्टे की बट से वार किया जिससे सभी लहूलुहान हो गए। साथ ही कमरे में बैग में रखे तीन लाख के गहने लूट ले गए। जाते-जाते धमकी भी दी।

वर्जन
छह नामजद व 10-12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई लेकिन मारपीट की बात सामने नहीं आई है। एक व्यक्ति चोटिल हुए हैं जिनका मेडिकल कराया गया है। चार आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं।
विज्ञापन

श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, डीसीपी यमुनानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें