फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कैंसर पीड़ित सचिन के परिवार का तीन दिन में बनेगा अंत्योदय कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोई अड़चन नहीं आई तो कैंसर पीड़ित सचिन प्रजापति के परिवार का अंत्योदय कार्ड तीन दिनों में बन जाएगा। इसके बाद आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

सचिन की इच्छा पढ़ लिखकर जिले का सबसे बड़ा अफसर बनने की है। इस इच्छा की पूर्ति के लिए सोमवार को सचिन को मंडलायुक्त की कुर्सी पर बैठाया गया था। इस दौरान सचिन के पिता रामधनी ने बताया कि उनके परिवार का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। उन्होंने यह भी बताया कि पात्र गृहस्थी कार्ड है लेकिन अंत्योदय कार्ड नहीं है। इसकी वजह से आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा।
इस पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सीडीओ, सीएमओ और जिला पूर्ति अधिकारी से बात कर अंत्योदय कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा गया था। इसी क्रम में सचिन के परिवार का अंत्योदय कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सचिन के पिता से सभी जरूरी कागजात मांगे गए हैं। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी से भी शुक्रवार तक जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह ने बताया कि जिले में कई अंत्योदय कार्ड निरस्त हुए हैं। उनकी जगह सचिन के परिवार का अंत्योदय कार्ड बनाया जाएगा। अपर आयुक्त ने बताया कि अंत्योदय कार्ड बनाने में न्यूनतम तीन दिन लगते हैं। इसलिए शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी को बुलाया गया है। अंत्योदय कार्ड बनने के बाद आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें