फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर 15 अप्रैल से बदलाव, यात्री आश्रयस्थल से मिलेंगे टिकट

Sun, 12 Apr 2026 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य को गति देने के लिए सिटी साइड (प्लेटफॉर्म-1) की ओर स्थित प्रमुख कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा। 15 अप्रैल से सिटी साइड में निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य को गति देने के लिए सिटी साइड (प्लेटफॉर्म-1) की ओर स्थित प्रमुख कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा। 15 अप्रैल से सिटी साइड में निर्माण कार्य शुरू होगा। वर्तमान में संचालित आरक्षण और अनारक्षित टिकट काउंटर नए स्थान पर स्थानांतरित होंगे। टिकट के लिए कुंभ-2019 के दौरान बने यात्री आश्रयस्थल पर जाना पड़ेगा। प्लेटफॉर्म-1 एक की ओर के कार्यालय इसी यात्री आश्रयस्थल में शिफ्ट होंगे।

विज्ञापन


मेला टिकट काउंटरों का उपयोग अब स्थायी रूप से आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की बिक्री के लिए होगा।प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि सिटी साइड की पुरानी इमारतों को खाली कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पुरानी बिल्डिंग की ओर आवाजाही सीमित कर दी जाएगी। इसके लिए परिसर में दिशा सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। जंक्शन का यह नया बदलाव आगामी कुंभ को देखते हुए अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें