फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सूदखोर ने घर बेचने का बनाया दबाव, कोल्ड स्टोर मालिक ने लिखाई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरहना में रहने वाले कोल्ड स्टोर मालिक साजीव अरोरा उर्फ विजय अरोरा ने कन्फेक्शनरी कारोबारी मनोज जग्गानी उर्फ मनोजी पर ब्याज पर दी रकम लौटाने के बहाने धमकाने का आरोप लगाया है। एफआईआर में कहा है कि उसने 78 लाख रुपये उधार लिए, लेकिन मिले सिर्फ 41 लाख ही। 37 लाख रुपये ब्याज के पहले ही काट लिए। अब बंदूक दिखाकर घर देने का दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन


आरोपी के मुताबिक उसे कारोबार में हिस्सेदार बनाने के नाम पर ठगा गया है। कोल्ड स्टोर मालिक विजय अरोरा ने एफआईआर में कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान कारोबार में काफी घाटा हुआ था। इससे उबरने के लिए उसने तीन नवंबर-2021 को अलोपीबाग की पंजाबी कॉलोनी निवासी मनोज जग्नानी से एक लाख रुपये पांच फीसदी मासिक ब्याज पर लिए थे। कुछ दिन बाद ब्याज की दर आठ फीसदी कर दी। एक लाख रुपये के बदले 1.92 लाख चुकाने के बावजूद अभी तक मूलधन बकाया है।
बकौल विजय, मनोजी से उसने 13 जून 2023 तक एक लाख रुपये नगद और 77 लाख बैंक खाते में लिए हैं। हालांकि, उसे असल में 41 लाख रुपये ही मिले। 37 लाख रुपये उसने नगद ब्याज या गारंटी के रूप में वापस ले लिए। यही नहीं, उनके बेटे मुदित अरोरा और पत्नी बंदना अरोरा के दस्तखत किए 12 चेक और नौ सादे स्टांप पेपर भी लिए गए। अब रकम लौटाने के लिए उन्हें धमकाया जा रहा है। बंदूक दिखाकर उन्हें कहा जा रहा है कि पांच लाख लेकर घर लिख दें। न मानने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी मनोज जग्गानी का कहना है कि उसने ब्याज पर रकम नहीं दी। विजय अरोरा ने कारोबार में हिस्सेदार बनाने के बहाने यह रकम ली थी। चार लोगों से उधार लेकर मैंने जिंदगी भर की पूंजी दे दी। अब बेटी की शादी के नाम पर लौटाने के लिए कह रहा हूं तो झूठे आरोप लगा रहा है। जिस मकान को लिखवाने की बात वह कह रहा है, उसके नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये दूसरों से पहले ही लिए बैठा है।
एसीपी कीडगंज राजीव यादव का कहना है कि कोल्ड स्टोर मालिक की रिपोर्ट लिख ली गई है। प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करा कर पुलिस यथोचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें