फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अचानक इसौटा गांव पहुंचे चंद्रशेखर, पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढ़स

Wed, 28 Oct 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करछना के इसौटा गांव में देवी शंकर के परिजनों से मिलते सांसद चंद्रशेखर आजाद। संवाद
विज्ञापन
नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को इसौटा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने 13 अप्रैल 2025 को हत्या किए गए देवी शंकर के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने कहा कि यह मेरा परिवार है। मैं इनकी पीड़ा समझता हूं। घटना के समय भी मैं प्रयागराज आया था, लेकिन प्रशासन ने मुझे परिवार से मिलने नहीं दिया।
पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं के साथ प्रताड़ना की थी। उन्होंने सरकार पर भेदभाव और वोट की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को अब तक सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन

परिवार को पेंशन, आवास, कृषि पट्टा, बच्चों की शिक्षा सहित सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। यदि 72 घंटे के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह दोबारा आकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
इससे पहले 29 जून 2025 को भी चंद्रशेखर आजाद गांव आने वाले थे, लेकिन भड़ेवरा बाजार में हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इसे देखते हुए मंगलवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव के निर्देश पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वह खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। सांसद करीब साढ़े 11 बजे गांव पहुंचे और लगभग एक घंटे तक परिवार के साथ रहे।
इस मौके पर एडीसीपी यमुनानगर विजय आनंद, एसडीएम करछना संदीप तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम संदीप तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर पीड़ित परिवार को आवास, कृषि पट्टा सहित अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। बच्चों की शिक्षा और अन्य लाभों के लिए भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें