प्रयागराज में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चंदन यादव ने पोलवॉल्ट के सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने जिला स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था। बुधवार शाम गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। चंदन की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कोच वीरेंद्र पटेल, ग्राम प्रधान सुनील यादव, पवन यादव, शिवम यादव, रामभजन यादव, सत्यपाल, जगदंबा प्रसाद और स्टेडियम के कोच जयवीर समेत अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।