फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक/लेखा सह डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर सीधी भर्ती को चुनौती

Sat, 14 Aug 2021 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज 

सार

  • राज्य सरकार से जानकारी तलब
  • ग्राम रोजगार सेवकों ने की अनुभव का लाभ देने की मांग
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों में  पंचायत सहायक/लेखा सह डाटा इंट्री ऑपरेटरों की भर्ती के लिए 25जुलाई को जारी  शासनादेश की वैधता की चुनौती याचिका पर सरकारी अधिवक्ता से एक हफ्ते में जानकारी मांगी है। याचिका की सुनवाई 20अगस्त को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति एम सी त्रिपाठी ने जौनपुर के देवी प्रसाद शुक्ल की याचिका पर दिया है।

विज्ञापन



याचिका में मांग की गई है कि 6हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय पर पिछले 15साल से  समान पद पर कार्यरत 37हजार ग्राम रोजगार सेवकों को समायोजित किया जाए या पंचायत सहायक भर्ती में आयु सीमा में छूट के साथ कार्य अनुभव की वरीयता देकर चयनित कर नियुक्ति की जाए।

याची का कहना है कि समान पद पर उनका कार्य संतोषजनक है । शासनादेश में अनुभव को वरीयता देने की व्यवस्था नहीं की गई है।ऐसा करना मनमानापूर्ण और शक्ति का दुरूपयोग है।
विज्ञापन


इस भर्ती से याचियों की सेवा की अनिश्चितता बनी रहेगी।नई भर्ती में भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार का रास्ता बनेगा।अनुभवी बाहर कर दिए जायेंगे। कोर्ट याचियों के हितों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें